Hindi हिंदी क्षितिज-2

प्रश्न 3-1: कवि ने 'श्रीबज्रदूलह' किसके लिए प्रयुक्त किया है और उन्हें ससांर रूपी मंदिर का दीपक क्यों कहा है?

उत्तर 3-1: देव जी ने 'श्रीबज्रदूलह' श्री कृष्ण के लिए प्रयुक्त किया है। कवि उन्हें संसार रूपी मंदिर का दीपक इसलिए कहा है क्योंकि जिस प्रकार एक दीपक मंदिर में प्रकाश एवं पवित्रता का सूचक है, उसी प्रकार श्रीकृष्ण भी इस संसार-रूपी मंदिर में ईश्वरीय आभा का प्रकाश एवं पवित्रता का संचार करते हैं। उन्हीं से यह संसार प्रकाशित है।


प्रश्न 3-2: पहले सवैये में से उन पंक्तियों को छाँटकर लिखिए जिनमें अनुप्रास और रूपक अलंकार का प्रयोग हुआ है?

उत्तर 3-2:
अनुप्रास अलंकार
कटि किंकिनि कै धुनि की मधुराई। (कटि किंकिनि कै में 'क' वर्ण की आवृत्ति)
साँवरे अंग लसै पट पीत, (पट पीत में 'प' वर्ण की आवृत्ति)
हिये हुलसै बनमाल सुहाई। (हिये हुलसै में 'ह' वर्ण की आवृत्ति)
रुपक अलंकार
मंद हँसी मुखचंद जुंहाई, जय जग-मंदिर-दीपक सुन्दर। (मुख रूपी चंद्र)
जै जग-मंदिर दीपक सुन्दर। (संसार रूपी मंदिर)


प्रश्न 3-3: निम्नलिखित पंक्तियों का काव्य-सौंदर्य स्पष्ट कीजिए -पाँयनि नूपुर मंजु बजैं, कटि किंकिनि कै धुनि की मधुराई।
साँवरे अंग लसै पट पीत, हिये हुलसै बनमाल सुहाई।

उत्तर 3-3: इन पंक्तियों में कृष्ण के अंगों एवं आभूषणों की अभूतपूर्व सुंदरता का चित्रण किया गया है। कृष्ण के पैरों की पायल से मधुर ध्वनि बज रही है। कमर में बँधी करधनी की ध्वनि में भी मधुरता है। कृष्ण के साँवले शरीर पर पीले रंग का वस्त्र सुशोभित हो रहा है। उनके गले में विराजमान सुंदर बनमाला की सुंदरता भी अद्भुत है।
शुद्ध साहित्यिक ब्रजभाषा का प्रयोग हुआ है जो इसे कोमल औरमधुर बनाता है। कटि किंकिनि, पट पीत, हिये हुलसै में अनुप्रास का प्रयोग है। पंक्तियों में लयात्मकता और संगीतात्मकता है। तत्सम शब्दों का सुन्दर प्रयोग हुआ है।