Hindi Rimjhim हिंदी-रिमझिम

प्रश्न 1: क्या तुमने रामलीला देखी है? रामलीला की किसी एक लघु-कहानी को चुनकर कक्षा में अपनी रामलीला प्रस्तुत करो।

उत्तर : इस प्रश्न का उत्तर छात्रों को स्वयं ही करना है। इसमें अभिनय करने के लिए कहा गया है। अत: इसे छात्रों को स्वयं ही करना पड़ेगा। हम आपको विषय बता सकते हैं। बच्चे भरत और राम मिलाप पर रामलीला का मंचन कर सकते हैं।


प्रश्न 1: इस कविता में तीन नाम– राम, कौशल्या और ताड़का आए हैं।
(क) ये तीनों नाम किस प्रसिद्ध कथा के पात्र हैं?

उत्तर : (क) ये तीनों पात्र “रामायण” के हैं। रामायण को रामचरितमानस के नाम से भी जाना जाता है।

(ख) यहीं रहूँगा कौशल्या मैं तुमको यहीं बनाऊँगा।
इन पंक्तियों का कथा से क्या संबंध है?

उत्तर : (ख) इन पंक्तियों का कथा से संबंध है कि कविता का बच्चा अपनी माँ के पास रहना चाहता है। वह अपनी माँ को कौशल्या और स्वयं को रामचंद्र मानता है। रामचंद्र जी चौदह वर्षों के लिए अपनी माँ से दूर हो गए थे। परंतु बच्चा अपनी माँ से दूर नहीं जाएगा। वह कौशल्या के साथ ही रहेगा।

(ग) इस कथा के कुछ संदर्भों की बात कविता में हुई है। अपने आस-पास पूछकर इनका पता लगाओ।
तपसी यज्ञ करेंगे, असुरों को मैं मार भगाऊँगा।
तुम कह दोगी वन जाने को हँसते-हँसते जाऊँगा।

उत्तर : (ग) श्री रामचंद्र ने ऋषि मुनियों की तपस्या सफल कराने के लिए राक्षसों का वध किया।
रामचंद्र जी अपने माता-पिता की खुशी के लिए चौदह वर्षों के लिए वन में चले गए थे।