Hindi हिन्दी वसंत 2

प्रश्न 2-1. नीचे दी गई पंक्तियों पर ध्यान दीजिए -
जरा-सी कठिनाई पड़ते
अनमना-सा हो जाता है
सन-से सफेद
समानता का बोध कराने के लिए सा, सी, से का प्रयोग किया जाता है।
ऐसे पाँच और शब्द लिखिए और उनका वाक्य में प्रयोग कीजिए।

उत्तर :
मिश्री-सी - बच्चों की मिश्री-सी बातें कानों को बहुत आनंद देती हैं।
नीला-सा - आकाश नीला-सा हो गया है।
कछुए-सी - शिक्षक को सामने देखकर उसकी चाल कछुए-सा हो गयी।
सागर-सा - कबीर के दोहों में सागर-सा गहरा ज्ञान है।
रुई-से - दादीजी के बाल रुई-से सफ़ेद हो गए थे।


प्रश्न 2-2. कहानी में 'छू-छूकर ज्वर का अनुमान करतीं, पूछ-पूछकर घरवालों को परेशान कर देतीं' - जैसे वाक्य आए हैं। किसी क्रिया को ज़ोर देकर कहने के लिए एक से अधिक बार एक ही शब्द का प्रयोग होता है। जैसे वहाँ जा-जाकर थक गया, उन्हें ढूँढ़-ढूँढ़कर देख लिया।
इस प्रकार के पाँच वाक्य बनाइए।

उत्तर :
वे जोकर के करतबों को देख-देखकर हँस रहे थे।
बच्चे अपने पाठ को बोल-बोलकर याद कर रहे थे।
वह अपनी बात को सच साबित करने के लिए जोर-जोर से चिल्ला रहा था।
उसके बार-बार के मूर्खतापूर्ण कार्यों से सब तंग आ गए।
भीड़ ने अपराधी को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया।