प्रश्न 1-1. हड़प्पा सभ्यता के शहरों में लोगों को उपलब्ध भोजन सामग्री की सूची बनाइए l इन वस्तुओं को उपलब्ध कराने वाले समूहों के पहचान कीजिए l प्रश्न 1-2. पुरातत्वविद हड़प्पाई समाज में सामाजिक-आर्थिक भिन्नताओं का पता किस प्रकार लगाते है? वे कौन-सी भिन्नताओं पर ध्यान देते है ? प्रश्न 1-3. क्या आप इस तथ्य से सहमत हैं कि हड़प्पा सभ्यता के शहरों की जल निकासी प्रणाली नगर-योजना की ओर संकेत करती है ? अपने उत्तर के कारण बताओ l प्रश्न 1-4. हड़प्पा सभ्यता में मनके बनाने के लिय प्रयुक्त पदार्थों की सूचि बनाइए l कोई भी एक प्रकार का मनका बनाने की प्रक्रिया बताइए l प्रश्न 1-5. निम्न चित्र को देखिय और उसका वर्णन कीजिएl शव किस प्रकार रखा गया है ? उसके समीप कौन- सी वस्तुएँ रखी गयी है ? क्या शरीर पर कोई पुरावस्तुएं हैं? क्या इनसे कंकाल के लिंग का पता चलता है ? प्रश्न 1-6. मोहनजोदड़ो की कुछ विशिष्टताओं का वर्णन कीजिए l प्रश्न 1-7. हडप्पा सभ्यता में शिल्प उत्पादन के लिय आवश्यक कच्चे माल की सूची बनाइए तथा चर्चा कीजिए की ये किस प्रकार किये जाते है ? प्रश्न 1-8. चर्चा कीजिये की पुरातत्वविद किस प्रकार अतीत का पुर्निर्माण करते हैं1 प्रश्न 1-9. हड्प्पाई समाज में शासकों के जरिये किये जाने वाले संभावित कार्यों की चर्चा कीजिये l प्रश्न 1-10. मानचित्र 1 पर उन स्थलों पर पेन्सिल से घेरा बनाइए जहाँ से कृषि के साक्ष्य प्राप्त हुए उन स्थलों के आगे क्रोस का निशान बनाइए जहाँ शिल्प उत्पादन के साक्ष्य मिले है l उन स्थलों पर ‘क’ लिखिए जहाँ कच्चा माल मिलता था l