Social Studies इतिहास हमारे अतीत

प्रश्न 6. कम से कम दो ऐसी बातों का उल्लेख करो, जिनसे तुम्हारे अनुसार राजाओं और किसानों के जीवन में भिन्नता का पता चलता है।

उत्तर: राजाओं और किसानों के जीवन में अंतर
1.राजाओं का जीवन वैभव और ऐश्वर्य से परिपूर्ण होता था, जबकि किसानों का जीवन कष्टों भरा होता था।
2. राजा अपनी विजयों का लेखा-जोखा रखते थे, जबकि किसान अपने कार्यों का लेखा-जोखी नहीं रखते थे।


प्रश्न 7. पृष्ठ 1 पर शिल्पकार शब्द का पता लगाओ । आज प्रचलित कम से कम पाँच भिन्न-भिन्न शिल्पों की सूची बनाओ। क्या ये शिल्पकार (क) स्त्री, (ख) पुरुष, (ग) स्त्री तथा पुरुष दोनों होते हैं?

उत्तर:
शिल्प (क) स्त्री (ख) पुरुष। (ग) स्त्री तथा पुरुष
(i) हस्तशिल्प स्त्री-पुरुष दोनों
(ii) भवनशिल्प पुरुष
(iii) मूर्तिशिल्प स्त्री-पुरुष दोनों
(iv) काष्ठशिल्प पुरुष
(v) चर्मशिल्प पुरुष